फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मतदाता सूची के पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2026 के लिए मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण के संबंध में सोमवार को डीएम ने विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की। कलक्ट्रेट स्थित सभागार में हुई बैठक में डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में डीएम को बताया गया कि ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि 22 सितंबर को पूरी हो गई थी। फिर 23 से 29 सितंबर तक बीएलओ ने ऑनलाइन आवेदनों का घर-घर जाकर सत्यापन भी कर लिया है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की स्वीकृति या अस्वीकृति की कार्रवाई करने से पूर्व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के स्तर से प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की सूची एसडीएम के लॉगिन से डाउनलोड कर लें। फिर उसे संबंधित बीएलओ को देकर सत्यापन करा लें। सत्यापन करने के बाद बीएलओ सूची पर प्रस्तुत रिपोर्ट सुपरवाइजर एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के स्तर से हस्ताक्षर किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें