वहां मौजूद प्राचार्य और शिक्षकों ने बीच-बचाव कर उन्हें सुरक्षित निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक छात्राओं ने मोर्चा संभाल लिया। स्थिति बिगड़ती देख प्राचार्य ने तत्काल प्रभाव से चीफ प्रॉक्टर को पद से हटाते हुए पूरी प्रॉक्टोरियल टीम को भंग कर दिया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पर ताला लगाकर चाबी प्राचार्य को सौंप दी। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री आनंद कठेरिया ने कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर कठोरतम अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।