फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्युदय योजना : जेईई और नीट की निशुल्क कोचिंग की मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत युवाओं को जेईई, नीट की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग कराई जाएगी। इसके लिए सात मई तक आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) बरेली और जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से आवेदनपत्र प्राप्त व जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिले के जो युवा आर्थिक संसाधनों की कमी की वजह से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं, शासन ने उनके लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना शुरू की है। इसके तहत जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से युवाओं को नीट, जेईई, सिविल सर्विसेज, एनडीए, सीडीएस आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई गई जाएगी। इस बार इसमें एसएससी की कोचिंग को भी शामिल किया गया है। इसको लेकर विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आठ अप्रैल से सात जून तक आवेदन कर सकते हैं।
बीते वर्ष 160 युवाओं को दी गई थी निशुल्क कोचिंग
बीते वर्ष बरेली में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत दो केंद्रों पर कोचिंग का संचालन किया गया था। जिले के 328 युवाओं ने इसके लिए आवेदन किया गया था। इसमें 160 युवाओं का चयन किया गया था। इन युवाओं को वीरांगना अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला डिग्री कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज में कोचिंग दिलाई गई थी।
विज्ञापन


ये अभिलेख जरूरीप्रवेश फॉर्म के साथ शैक्षिक योग्यता संबंधी प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड। संवाद
-
कोर्सवार पात्रता का विवरण
जेईई/ नीट : कक्षा 12 में अध्ययनरत या उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राएं।
एसएससी : कक्षा 12 में अध्ययनरत या उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं।
एनडीए : कक्षा 12 में अध्ययनरत या उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं।
यूपीएससी/यूपीपीएससी : स्नातक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत व उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं।
वर्जन
जिला समाज कल्याण अधिकारी के कमरा नंबर पांच और राजकीय इंटर कॉलेज से प्रवेश फॉर्म लिए व जमा किए सकते हैं। इसके लिए अंतिम तिथि सात जून रखी गई है। - सुधांशु शेखर, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें