Big News, Amar Ujala, Top News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बरेली। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रेस विजिट के बाद स्टूडेंट्स से कराई गई न्यूज पेपर मेकिंग प्रतियोगिता में श्री भारती वर्ल्ड स्कूल की आरती वर्मा पहले, मुनाफ सैफी दूसरे और रवि पटेल तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया।
यहां बता दें कि 18 दिसंबर 2019 को प्रेस विजिट कराई गई थी। विजेताआें ने कहा कि विजिट के बाद मुझे अखबार की बारीकियों के बारे में जानकारी मिली। इस तरह की प्रतियोगिता में आगे भी अगर भाग लेने का मौका मिलेगा तो वह जरूर लेंगे। प्रिंसिपल जी. हेमलता ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से स्टूडेंट्स को न केवल अखबार के प्रति जानकारी हासिल होती है, बल्कि कंटेंट का महत्व भी समझ में आता है। इस प्रकार की गतिविधियां निरंतर होनी चाहिए। इस मौके पर डायरेक्टर रेनू छाबड़ा मौजूद रहीं।