फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः दूल्हे ने डांस कर रही अपनी बहन पर कुर्सी फेंकी तो दुल्हन ने तोड़ दी शादी

Thu, 20 Feb 2020 03:07 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्थानीय बरातघर में मंगलवार रात एक बरात में मामूली विवाद के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। यहां रामपुर जिले से लड़की और शीशगढ़ से लड़के वाले आए थे। जयमाला के दौरान दूल्हे ने अपनी बहन को डीजे पर डांस करने से रोका। वह नहीं मानी तो सैन्यकर्मी दूल्हे ने गुस्से में कुर्सी उठाकर उसे मार दी।

विज्ञापन


उसके इस व्यवहार से दुल्हन इस कदर आहत हुई कि उसने शादी से ही इंकार कर दिया। थाने में पंचायत भी हुई, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। बोला- जब यह सार्वजनिक रूप से अपनी बहन के साथ ऐसी बदसलूकी कर सकता है, तो वह अपने लिए उससे अच्छे व्यवहार की उम्मीद कैसे कर सकती है। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

रामपुर के मिलक कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण ने अपनी बेटी की शादी शीशगढ़ इलाके के युवक से तय की थी। युवक सेना में है। शादी समारोह मीरगंज कस्बे के बरातघर में मंगलवार को था। रात में शुरूआती रस्मों के बाद जयमाला का कार्यक्रम भी हो गया। स्टेज पर आशीर्वाद देने के कार्यक्रम के बीच दूल्हे की बहन डीजे पर डांस करने लगी। दूल्हे ने उसे डांस करने से मना किया, लेकिन वह नहीं मानी।
विज्ञापन


इस पर गुस्से में दूल्हे ने पास में पड़ी एक कुर्सी उठाकर उसे मार दी। दूल्हे की इस हरकत को देख बगल में बैठी दुल्हन शादी करने से इनकार करके उठकर चली गई। दूल्हा पक्ष के साथ दुल्हन के परिवार वालों ने भी उसे मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी।

थाने में भी दोनों पक्षों में पंचायत हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि दुल्हन को समझाने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं बनी। बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें