मीरगंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र चुरई दलपतपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के चयनित 61 छात्र-छात्राओं की ब्लॉक स्तरीय गणित की ओलंपियाड परीक्षा आयोजित हुई। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय दियोरिया के आरिश खान ने प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय नौसना की इकरा ने द्वितीय और उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंधौली बालिका की याशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्रेष्ठ 10 प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
परीक्षा खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. जगदीश कुमार के दिशा-निर्देशन और गणित ओलंपियाड नोडल कुमुद कांत यादव की देखरेख में कराई गई। आयोजन में एआरपी पूनम देवी, सचिन मुरारी, राजेश कुमार, अरविंद गंगवार, संकुल शिक्षक अमित कुमार आदि का सहयोग रहा।
-
आंवला में 60 प्रतिभागियों ने लिया भाग
आंवला। बीआरसी रामनगर में खंड शिक्षा अधिकारी पूरन सिंह के निर्देशन में गणित ओलंपियाड परीक्षा कराई गई, जिसमें 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें ब्लॉक स्तर पर 13 बच्चों का चयन किया गया, जो कि डायट में जनपद स्तरीय परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे।
इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदूपुरा शिवनगर के कमल ने 34 अंक, कस्तूरबा गांधी की शोभापाल ने 30 अंक, छवि ने 30 अंक, दीक्षा गौतम के 29 अंक, धनोरा गौरी की रचना देवी ने 28 अंक अर्जित किए। इस मौके पर एआरपी अतुल आर्य, केपी सिंह, पूनम कुमारी अनुज शर्मा, सत्येंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।