फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आरंभ, पार्थ, वसीम ने स्वर्ण पदक पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेक्रेड हार्ट्स किडुकेशन -2 में शनिवार को दो दिवसीय ताइक्वांडो कप का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की निदेशिका राधा सिंह ने किया। इस मौके पर शहर के साथ-साथ आसपास के जिलों के स्कूलों से लगभग 500 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन बालक-बालिका वर्ग में फ्रेशर व सब जूनियर कैडेट वर्ग में मुकाबले खेले गए। इसमें आरंभ कुमार वर्मा, पार्थ, वसीम, प्रिशा, दिव्यम पटेल, अनंत शुक्ला, सिद्धार्थ ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। वहीं माधव पांडेय, अंकित, दिव्यांश शर्मा, हार्दिक सिंह, उमंग गंगवार, प्रत्यक्ष शर्मा ने रजत पदक प्राप्त किए। आर्यन भार्गव, कुशाग्र, दिव्यांश गंगवार, हर्षित सिंह ने कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा कांडपाल ने रविवार को होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए दिशानिर्देश दिए। प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को बालक-बालिका वर्ग में कैडेट जूनियर क्योरुगी और पूमसे स्पर्धाओं में मुकाबले खेले जाएंगे। समापन समारोह में महापौर उमेश गौतम और निदेशिका राधा सिंह की ओर से विजेता खिलाड़ियों में पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें