'वोट को बचाने की जरूरत'
एसआईआर पर संजय सिंह ने कहा कि जो बिहार में हुआ, अब यूपी में भी वही काम हो रहा है। वोट को बचाने की जरूरत है। बाबा साहब ने मतदान का अधिकार देश के हर नागरिक को दिया है। संविधान गारंटी देता है कि सबको सम्मान के साथ जिंदगी जीने का हक है। लेकिन यूपी में कहीं दलित को घोड़ी पर नहीं चढ़ने दिया जाता तो कहीं कथावाचक की चोटी काटी जाती है। कहीं पर पिछड़े वर्ग के लोगों का आरक्षण खाया जा रहा है। यह तमाम परिस्थितियां दिखाती हैं कि उत्तर प्रदेश में दलितों और पिछड़ा का अधिकार छीना जा रहा है।