फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आकाश की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से कृष्णा क्रिकेट अकादमी जीता

Sun, 15 Mar 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। केपीएस क्रिकेट अकादमी में खेले जा रहे अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें कृष्णा क्रिकेट अकादमी की ओर से आकाश ने 19 गेंदों पर शानदार 79 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को छह विकेटों से विजेता बनाया।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी आरएन टैगोर क्रिकेट अकादमी की टीम 25 ओवरों में 132 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यीशू ने 35 गेंदों पर 42 रनों का योगदान दिया। इसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे। कृष्णा क्रिकेट अकादमी की ओर से सचिन ठाकुर और मोहित यादव ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कृष्णा क्रिकेट अकादमी की टीम ने 10.2 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य को पूरा कर लिया। आकाश ने 19 गेंदों पर छह चौकों व नौ छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 79 रनों की पारी खेली, जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी पुरस्कृत किया गया। आरएन टैगोर क्रिकेट अकादमी की ओर से सोमवीर, सनी, समर, यीशू ने एक-एक विकेट झटका।
विज्ञापन


- अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल 10 विकेटों से बना विजेता
वहीं, दिन का दूसरा मुकाबला अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल और कृष्णा अकादमी के मध्य हुआ। इसमें कृष्णा अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 21.4 ओवरों में 91 रन बनाए। रवि कुमार ने 20 गेंदों में 30 रन बनाए। अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल की ओर से काजिम ने चार विकेट झटके। वहीं, उत्कर्ष और प्रतीक ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल की टीम ने 13.1 ओवर में बिना विकेट खोए लक्ष्य को पूरा कर लिया। ओपनिंग बल्लेबाज अभय ने नाबाद 40 और अर्नव ने नाबाद 52 रनों की पारी खेलकर टीम को 10 विकेटों से जीत दिलाई। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए काजिम को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें