फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कार में लिफ्ट देकर युवक से लूट, हाईवे किनारे फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट बस अड्डे से बीसलपुर के लिए कार में लिफ्ट देने के बाद चार लोगों ने निगोही के युवक से लूटपाट की। लूटपाट करने के बाद उसे बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में नवदिया झादा के पास हाईवे किनारे धक्का दे दिया। युवक की तहरीर पर बिथरी चैनपुर पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव हसौआ निवासी रामवीर का कहना है कि वह रविवार को गुरुग्राम से घर के लिए निकला था। तड़के 4:30 बजे निजी बस से सेटेलाइट बस अड्डा पहुंचा। यहां घर ले जाने के लिए दुकान से मिठाई खरीदी और घर जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगा। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया। उससे पूछा कहां जाओगे तो उसने बताया कि उसे बीसलपुर जाना है। युवक ने कहा कि वह भी बीसलपुर जा रहा है। कुछ और सवारियां भी हैं। वह युवक उसे अपनी कार में ले गया। कार में तीन लोग पहले से थे।
सेटेलाइट से कार को बीसलपुर रोड की ओर जाना था, लेकिन वह कार गलत दिशा में लेकर चला। इसका कारण पूछने पर कार सवार चारों लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। 14 हजार रुपये, सोने की चेन, मोबाइल और मिठाई का डिब्बा उससे लूट लिया। इसके बाद हाईवे पर नवदिया झादा के पास उसे सुनसान स्थान पर कार से धक्का दे दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें