भोजीपुरा। एक युवक को उसके पड़ोसी मोहम्मद उमर के ससुरालियों ने घर में घुसकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक ने भागकर जान बचाई। घायल की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी मोहम्मद उमर समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायल को मेडिकल उपचार के लिए भेजा गया है।
भोजीपुरा के गांव भूड़ा निवासी आरिफ ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पड़ोसी मोहम्मद उमर से विवाद चल रहा है। मोहम्मद उमर की ससुराल भोजीपुरा के गांव लाड़पुर में है। इसी को लेकर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने 30 मार्च की रात 12 बजे लाठी, डंडों व चाकू लेकर उसके घर में घुसकर हमला कर दिया।
शोर पर पहुंचे ग्रामीणों ने हमलावरों को ललकारा तभी हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। घायल आरिफ ने घटना की तहरीर भोजीपुरा पुलिस को दी। उपचार के बाद लौटे आरिफ की तहरीर पर पुलिस ने मोहम्मद उमर निवासी भूड़ा, उसके ससुराल के सगीर उवैश, अतीक, शकील, अनस, रिजवान, शरीफ के खिलाफ कई धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
सीएचसी में अश्लीलता करते किशोर को पकड़ा
मीरगंज। सीएचसी के पास एक किशोर को किशोरी के साथ अश्लीलता करते हुए पकड़ लिया गया। इस दौरान किशोरी बचकर कहीं निकल गई। माफी मांगने के बाद लोगों ने किशोर को छोड़ दिया।
मीरगंज सीएचसी पर ओपीडी चल रही थी। आसपास से स्वास्थ्यकर्मियों ने किशोर को किशोरी के साथ अश्लीलता करते हुए पकड़ लिया। इस दौरान किशोरी चली गई। शोर मचने पर किशोर के परिजन भी पहुंच गए। आगे से इस तरह के हरकत न करने पर उसे छोड़ दिया गया। संवाद
हरियाणा पुलिस देवना से एक वांंछित को ले गई
मीरगंज। स्थानीय पुलिस की सहायता से हरियाणा पुलिस ने मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव दिवना से एक स्मैक तस्करी के आरोप में वांछित को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। थाना अध्यक्ष प्रयागराज सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह पांच बजे हरियाणा पुलिस आई। थाने में आमद कराकर स्मैक तस्करी में वांछित चल रहे दिवना निवासी पुष्पेंद्र उर्फ विजय को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। संवाद