मीरगंज। धर्म छिपाकर युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न करने और धर्म परिवर्तन कर शादी करने के दबाव बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
क्षेत्र के एक गांव की युवती को दूसरे समुदाय के युवक ने अपने को हिंदू बताकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। अपने हाथ में कलावा बांधकर मंदिरों में पूजा-पाठ का ढोंग करके युवती को अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसका यौन उत्पीड़न किया। कुछ दिन बाद युवती को युवक की असलियत पता चली तो उसने दूरी बना ली, तो युवक ने धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर उसकी हत्या करने की धमकी दी। युवती ने आरोपी युवक अफजल हुसैन उर्फ गुड्डू निवासी रैइयानगला के खिलाफ 26 मई को मीरगंज थाने में संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाद