फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फोकस वॉल से शिवमय होगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के प्रमुख 19 स्थानों पर फोकस वॉल के जरिये शहर को शिवमय बनाने की तैयारी है। यहां महामृत्युंजय मंत्र संग शिव के विभिन्न स्वरूपों का बखान होगा। इसके लिए 19 स्थलों का चयन कर पर्यटन विभाग ने नगर निगम से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मांगा है। नाथ मंदिरों के साथ ही 29.5 किलोमीटर लंबे नाथ कॉरिडोर के मार्गों को संवारने की परियोजना धरातल पर उतरेगी।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी बृजपाल सिंह ने बताया कि नाथ कॉरिडोर में पर्यटक सुविधाएं विकसित की जानीं हैं। फोकस वॉल के साथ फव्वारा बनेगा। लाइटिंग से आकर्षण बढ़ाया जाएगा। आर्किटेक्ट सुमित अग्रवाल ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये इसकी प्रस्तुति दी। महानिदेशक मुकेश मेश्राम ने थीम को सराहा और स्वीकृति दे दी है। नगर निगम की एनओसी मिलते ही प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासनादेश जारी होने के बाद टेंडर निकाले जाएंगे। इसी साल काम शुरू होंगे। फोकस वाॅल बनने से दूसरे प्रदेशों के पर्यटक भी आकर्षित होंगेे। मंदिर परिसरों को संवारने का काम धर्मार्थ विभाग से होगा। कॉरिडोर को सजाने-संवारने का जिम्मा बीडीए और लोक निर्माण विभाग का है।
यहां बनेंगी फोकस वॉल

मनोहर भूषण इंटर काॅलेज मैदान, रुहेलखंड विश्वविद्यालय, पीलीभीत रोड पर बीडीए ऑफिस के निकट, सुरेश शर्मा नगर चौराहा, डीपीपुरम पार्क, सौ फुटा पीलीभीत बाइपास रोड, सौ फुटा जंक्शन पर आदिनाथ तिराहा, एयरपोर्ट के पास, डेलापीर तालाब के निकट, सेटेलाइट बस अड्डे के निकट, स्टेडियम, कांवर स्थल हार्टमन स्कूल, सिटी स्टेशन, रेलवे जंक्शन, मिनी बाइपास, नैनीताल रोड अंडर पास के निकट, कुदेशिया अंडरपास, बीसलपुर चौराहा, खुर्रम गौटिया तिराहे के निकट।
विज्ञापन


त्रिवटीनाथ मंदिर से आदिनाथ चौराहे तक चमकेगा नाथ कॉरिडोर

त्रिवटीनाथ मंदिर से आदिनाथ चौराहे तक नाथ कॉरिडोर चमकेगा। इसकी डीपीआर तैयार की गई है। पैदल पथ से बिजली के खंभे हटेंगे। बिजली लाइनें डक्ट में जाएंगी। डिवाइडर पर हरियाली नजर आएगी। तिराहे और चौराहे शिवमय होंगे। डीपीआर में अतिक्रमण को भी चिह्नित किया गया है, जिसे नगर निगम हटवाएगा। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि नाथ कॉरिडोर के मार्ग को विकसित करने के लिए आकलन हो चुका है। जल्द काम शुरू होगा। अमर उजाला ब्यूरो
-
इसी माह आएगी मेट्रो की डीपीआर, बजट में हो सकता है प्रावधान
मेट्रो के लिए सर्वे अंतिम दौर में है। रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (राइट्स) की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) 31 दिसंबर तक आनी थी, लेकिन थोड़ी देर हो गई। अब इस महीने के अंत तक रिपोर्ट आएगी। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में इसका परीक्षण होगा। विचार-विमर्श और जरूरी संशोधन के बाद डीपीआर को मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। शासन की सैद्धांतिक मंजूरी के बाद प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास जाएगा। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। सब कुछ समय से हुआ तो इस बार के बजट में सरकार इसके लिए प्रावधान कर सकती है।
शहर के दो रूटों पर दो कोच की मेट्रो दौड़ने की तैयारी है। कोई अड़चन नहीं पड़ी तो 22 किलोमीटर लंबे दो रूटों पर बीस स्टेशन बनाकर वर्ष 2030 तक मेट्रो रेल चलाई जाएगी। बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि डीपीआर आते ही प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। प्रस्तावित रूट
रूट नंबर एक (ब्लू लाइन : 12.5 किमी) : बरेली जंक्शन, चौकी चौराहा, गांधी उद्यान, सेटेलाइट बस अड्डा, बीसलपुर चौराहा, तुलसीनगर, रुहेलखंड विश्वविद्यालय, सौ फुटा क्राॅसिंग, फीनिक्स मॉल, सन सिटी, फन सिटी। (11 स्टेशन)
रूट नंबर दो (रेड लाइन : लंबाई 9.5 किमी) : चौकी चौराहा, अय्यूब खां चौराहा, कुतुबखाना मार्केट, कोहाड़ापीर रोड क्रॉसिंग, डीडीपुरम चौराहा, सब्जी मंडी, आईवीआरआई, नार्थ सिटी एक्सटेंशन, फन सिटी। (9 स्टेशन)
-
फरवरी से नए ट्रैक पर फर्राटा भरेंगे एथलीट
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आठ माह से बन रहे सिंथेटिक ट्रैक का 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है। जल्द ही ट्रैक पर सिंथेटिक रबर बिछाया जाएगा। फरवरी से एथलीट इस पर फर्राटा भर सकेंगे। 10 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे ट्रैक का काम पूरा करने के लिए मार्च 2026 तक का समय दिया गया था, लेकिन कार्यदायी संस्था सिडको फरवरी में ही 400 मीटर लंबा आठ लेन का सिंथेटिक ट्रैक खिलाड़ियों को सौंप देगी। इससे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को अभ्यास में काफी सहूलियत होगी। आरएसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण पूरा होने के बाद खिलाड़ी यहां लंबी कूद, चक्का फेंक, गोला फेंक, ट्रिपल जंप, पोल वाल्ट, भाला फेंक जैसे खेलों का अभ्यास कर सकेंगे। इससे खिलाड़ियों को बेहतर करने की प्रेरणा भी मिलेगी। संवाद

शुरू होगा बरेली-चंदौसी रेलवे लाइन का दोहरीकरण, बढ़ेंगी ट्रेनें
बरेली। इस वर्ष बरेली-चंदौसी-मुरादाबाद रेल लाइन के दोहरीकरण का काम शुरू हो जाएगा। बरेली से चंदौसी तक 68, चंदौसी से मुरादाबाद के बीच 44 और चंदौसी से अलीगढ़ के बीच 95 किमी रेल लाइन के दोहरीकरण की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। बजट में टोकन मनी भी जारी हो गया था।
बरेली-चंदौसी और चंदौसी-मुरादाबाद के बीच दोहरीकरण के लिए सर्वे हो चुका है। चंदौसी-अलीगढ़ के बीच सर्वे चल रहा है। बरेली-चंदौसी-मुरादाबाद और बरेली-चंदौसी-अलीगढ़ के बीच ट्रेनों की संख्या अभी सीमित है। दोहरीकरण के बाद इन रेलखंडों पर ट्रेनों की संख्या भी बढ़ जाएगी। बरेली-लखनऊ रेल लाइन पर ट्रेनों का दबाव भी कम हो जाएगा। दोहरीकरण के साथ ही बरेली कैंट और रामगंगा स्टेशनों के विस्तार की भी योजना है। संवाद
इज्जतनगर बस अड्डे से होगा रोडवेज बसों का संचालन
बरेली। इज्जतनगर में निर्माणाधीन रोडवेज बस अड्डा भी इस साल शुरू हो जाएगा। इसके बाद पुराने और सेटेलाइट बस अड्डे से पीलीभीत, नैनीताल, लखनऊ, दिल्ली की ओर जाने वाली बसों को इज्जतनगर में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव कम होगा, जाम से भी निजात मिलेगी। इज्जतनगर में केंद्रीय कारागार की 2.285 हेक्टेयर भूमि पर 16.72 करोड़ की लागत से बस अड्डा का निर्माण यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट काॅरपोरेशन करा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें