फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दूसरे समुदाय के युवक ने फेसबुक के जरिये झारखंड की युवती को फंसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के पिता की शिकायत पर बिथरी थाने में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र निवासी दूसरे समुदाय के युवक ने फेसबुक के जरिये झारखंड की युवती को फंसाया और शादी का झांसा देकर उसे साथ ले गया। युवती के पिता ने बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

झारखंड के जिला पलामु के थाना पाटन क्षेत्र निवासी शख्स ने बिथरी थाना प्रभारी सीपी शुक्ला को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह वर्ष 2015 में झारखंड के युवक से किया था। विवाह के बाद दोनों में मनमुटाव हो गया तो पुत्री उनके पास आकर रहने लगी। फेसबुक के जरिये पुत्री का संपर्क बिथरी चैनपुर क्षेत्र के आलमपुर गजरौला निवासी फारुख से हो गया। 22 अगस्त को फारुख के कहने पर उनकी बेटी घर से निकल गई और इन्वर्टिस विवि के पास जीरो प्वाइंट पर बस से उतर गई। वहां पहुंचकर फारुख उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर साथ ले गया। बिथरी चैनपुर थाना प्रभारी सीपी शुक्ला ने बताया कि फारुख के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें