फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भोजीपुरा में रेलवे फुट ओवरब्रिज से कूदी बदायूं की युवती

Sat, 30 May 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा (बरेली)। भोजीपुरा रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज से बदायूं जिले की एक युवती दोपहर के वक्त कूद गई। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर युवती के परिजन भी बरेली आ गए।
विज्ञापन

भोजीपुरा जीआरपी चौकी के प्रभारी सिद्धार्थ गोस्वामी ने बताया कि दोपहर के वक्त स्टेशन के फुट ओवरब्रिज से होकर यात्री रोज की तरह गुजर रहे थे। करीब 22 साल की युवती ने अचानक ही फुट ओवरब्रिज से नीचे छलांग लगा दी।
वह नीचे ट्रैक पर गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों व जीआरपी स्टाफ ने उसे उठाया और सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गोस्वामी ने बताया कि युवती के पास मौजूद कागजातों के आधार पर उसकी पहचान बदायूं जिले के इस्लामनगर में जमुनी, छोटा फाटक निवासी दीपा सक्सेना के रूप में हुई। उसके पिता का नाम मुकेश सक्सेना है। पुलिस के जरिये उन्हें घटना की सूचना दी।
युवती के पिता दोपहर में जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि युवती के एक हाथ व पैर में फ्रेक्चर है। उसकी रीढ़ की हड्डी भी धमक से प्रभावित हुई है।
परिवार ने युवती को निजी अस्पताल रेफर करवा लिया। एंबुलेंस में ले जाते वक्त युवती किसी युवक का नाम लेकर बड़बड़ा रही थी कि उसे मत छोड़ना। परिवार के लोगों ने बताया कि उस पर कोई ऊपरी साया है, जिसकी वजह से वह कहीं भी निकल जाती है। कुछ भी बोलती रहती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें