आंवला सांसद नें क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर व मैच खेल कर किया शुभारंभ। फोटो स्त्रोत सपा का
फरीदपुर। थाना क्षेत्र के सिमरा बोरीपुर गांव निवासी नवनीत उर्फ छोटू (20) की खेत पर गेहूं की फसल की बोआई करते समय करंट लगने से मौत हो गई। उसको बचाने आए मौसेरे भाई को भी करंट लग गया। युवक के भाई ने पड़ोस के खेत मालिक पर तार में करंट छोड़ने का आरोप लगाया है। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
सिमर बोरीपुर गांव निवासी नितेश सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर उनका छोटा भाई नवनीत सिंह अपने खेत पर गेहूं की बोआई करने के लिए ट्रैक्टर मशीन वाले को लेकर गया था। खेत में लगे लोहे के तार उसने पकड़ कर खोलने का प्रयास किया। इसी दौरान उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके मौसेरे भाई सुमित सिंह ने उसे बचाने का प्रयास किया, करंट लगने से वह पीछे हट गया।
नितेश सिंह ने बताया कि उनके खेत में जानवरों को रोकने के लिए तार लगाए थे। उनके पड़ोस के खेत मालिक ने लोहे का तार लगा रखा था। इस वजह से उनके खेत में करंट आ रहा था। नितेश सिंह का आरोप है कि विगत शुक्रवार को पड़ोसी खेत वाले ने उनके छोटे भाई सनी सिंह से पूछा था कि वह अपने खेत में गेहूं की बोआई कब करेगा। साजिश के तहत करंट छोड़ा गया, जिससे भाई की मौत हो गई।
छह माह पहले हुई थी शादी
नवनीत सिंह की मई माह में शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद के गांव ककराला निवासी गौरी से शादी हुई थी। शादी के छह माह बाद नवनीत की मौत होने पर उसकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। नवनीत तीन भाइयों में बीच के थे।
बोआई करते समय खेत में लगे लोहे का तार जमीन पर पड़ा था। पड़ोसी के खेत का तार उसके तार में टच होने से उसके तार में भी करंट दौड़ रहा था। अपने तार को हटाने के लिए नवनीत जैसे ही बढ़ा और उसे करंट लग गया।
- राधेश्याम, इंस्पेक्टर, फरीदपुर
आंवला सांसद नें क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर व मैच खेल कर किया शुभारंभ। फोटो स्त्रोत सपा का