फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क पार करते समय युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया। सड़क पार कर रहे एक युवक को बृहस्पतिवार की सुबह बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। बरेली ले जाते समय रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमाॅर्टम कराया है।
विज्ञापन

सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम लभारी के लालता प्रसाद का पुत्र रमेश (25) बृहस्पतिवार की सुबह घर से निकलकर सड़क पार कर रहा था।
इस समय रामनगर की तरफ से आ रहे बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी, जिससे रमेश गंभीर घायल हो गया। वहीं, बाइक सवार भी खाई में जा गिरा। ग्रामीणों ने घायल रमेश को उपचार के लिए बरेली भेजा, लेकिन बरेली पहुंचने से पहले ही रमेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
उधर, ग्रामीणों ने बाइक सवार अर्जुन मौर्य को पुलिस के हवाले कर दिया है। अर्जुन मौर्य इसी थाना क्षेत्र के ग्राम नवाबपुरा का रहने वाला है। वह अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भजनई अपनी ससुराल जा रहा था। थाना प्रभारी राम रतन सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन

बुजुर्गों को डंपर ने मारी टक्कर : आंवला। मोहब्बतगंज गोटिया निवासी काशीराम और राजाराम दोनों बुजुर्ग रेलवे स्टेशन रोड स्थित चौराहे पर सुबह साढ़े छह बजे खोखा के समीप चाय पी रहे थे। तभी रामनगर की ओर से आ रहे एक डंपर ने दोनों को रौंद दिया। राजाराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि एक अन्य का सीएचसी में इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें