फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हत्या के लिए युवक का अपहरण रातभर गाड़ी में घुमाकर पीटते रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक युवक का अपहरण कर आरोपी उसे गाड़ी में घुमाते और पीटते रहे। वह उसकी हत्या कर शव फेंकने के लिए उपयुक्त जगह तलाशते रहे थे, लेकिन कामयाब नहीं हुए।
विज्ञापन

तड़के चार बजे युवक आरोपियों को गच्चा देकर भाग आया। पुलिस ने अपहरण और मारपीट में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे दो तमंचे, तीन कारतूस, दो चाकू और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।
सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि मोनू राठौर नाम का युवक बिथरी क्षेत्र के गांव बिचपुरी में किराये पर रहता है। बुधवार रात साढ़े आठ बजे छह लोग उसके कमरे में घुसे और उसकी पिटाई कर दी। उसे जबरन कार में बैठा ले गए। मोनू ने पुलिस को बताया कि आरोपी नशे में थे।
विज्ञापन

उसे कार से रातभर घुमाते रहे और पिटाई करते रहे। उसे जान से मारने की धमकी देकर खामोश रहने के लिए कहा। तड़के चार बजे जब इन लोगों ने जंगली इलाके में कार रोकी तो अधिकतर लोग नशे में थे। सभी एक-एक करके लघुशंका करने बाहर निकले। मौके का फायदा उठाकर मोनू वहां से भाग निकला।
मोनू सीधे बिथरी चैनपुर थाने आया और थाना प्रभारी को आपबीती सुनाई। पुलिस ने अपहरण और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर दो टीमें गठित की गईं।
बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पंचवटी एन्क्लेव में पानी की टंकी के पास कार के साथ मौजूद हैं। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें डोहरिया गांव निवासी महावीर राठौर, बृजेश, दिनेश, मनोज वाल्मीकि व पीलीभीत के बरखेड़ा थाने के गांव रुद्रपुर निवासी ऋषिपाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें