फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मैं बरेली से चुनाव लड़ूंगा, तुम मंत्री को मरवा दो...मैं साथ हूं तुम्हारे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति बरेली के भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर और फेसबुक पर लाइव आकर गंभीर आरोप लगाए हैं। ये सारी कहानी एक ऑडियो वायरल होने से शुरू हुई है, जिसमें पप्पू गिरधारी अपनी परिचित युवती से बात कर रहे हैं। अमर उजाला ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता, लेकिन अगर यह सही है तो इसमें कई दिलचस्प खुलासे हैं।
विज्ञापन

ऑडियो में पप्पू गिरधारी एक युवती को दिलासा दे रहे हैं कि वह उसकी जमानत के लिए पूरी तरह प्रयासरत हैं, लेकिन दो चार दिन के लिए जेल भी जाना पड़े तो घबराना मत। वह कह रहे हैं कि तुम्हारे साथ भले ही कोई न हो लेकिन मैं तो हूं। मुझ पर और रिंकू (गिरधारी का बेटा) पर भरोसा रखो। रिंकू तुम्हारी मदद में थाने से कोर्ट तक लगा हुआ है। रेखा से मेरा हिसाब-किताब होने वाला है, तब तक धैर्य रखो। वैसे भी, मैं बरेली से चुनाव लड़ूंगा। कहा जा रहा है कि पुलिस और मीडिया सब मैनेज है। कोई बात सामने नहीं आएगी, किसी को कुछ पता नहीं चलेगा।
जब युवती ने जेल जाने से घबराहट दिखाई तो दूसरी ओर से कहा गया कि तुम उसे मरवा दो, मैं तुम्हारे साथ हूं। इस समय मजबूरी में सामने आकर तुम्हारा साथ नहीं दे पा रहा हूं, लेकिन वकील लगा दिए हैं। सूत्र बताते हैं कि पप्पू गिरधारी जिस युवती को आश्वासन दे रहे हैं वह कई महीनों से जेल में है। अब जब युवती का परिवार आगरा से उसकी कानूनी मदद के लिए आया तो उसकी जमानत संभव हो सकी है। ऑडियो रिकॉर्डिंग उसी के मोबाइल फोन की बताई जा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में पप्पू गिरधारी से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। उनके बेटे धर्मेंद्र उर्फ रिंकू ने कहा कि मैं दिल्ली में हूं। मुझे कुछ पता नहीं है। पिता से बात होगी तो बताऊंगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें