नवाबगंज। रिछोला किफायतुल्ला गांव के एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए ब्लेड से अपना पेट फाड़कर जान देने की कोशिश की। बृहस्पतिवार अलसुबह युवक का उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
लोगों के अनुसार रिछोला गांव के स्व करामुद्दीन के चार बेटे हैं, जिनमें बड़ा पुत्र मुख्तियार अहमद, शहाबुद्दीन और रियासत दिल्ली में रहकर कबाड़ एकत्रित करने का कार्य करते हैं। दो सप्ताह पहले ही तीसरे नंबर का पुत्र रियासत दिल्ली से अपने घर रिछोला किफायतुल्ला आया था। घर पर उसकी मां बत्तूलन और छोटा भाई रईस अहमद रहता है। बेटे रईस अहमद ने बताया कि वह रात में खाना खाकर सोने चला गया। सोमवार अलसुबह उसने ब्लेड लेकर अपना पेट फाड़ लिया। वह बीमारी को लेकर काफी परेशान रहता था। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद