फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जौनेर में वन विभाग की टीम ने की सघन निगरानी, घड़ियाल और मगरमच्छ को नहीं पकड़ पाए वनकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। गांव जौनेर के पास पीलाखार–भाखड़ा नदी के संगम क्षेत्र में घड़ियाल और मगरमच्छ के दिखाई देने का सिलसिला जारी है। इसको देखते हुए वन विभाग के कर्मी भी पूरी मुस्तैदी के साथ मौके पर तैनात रहे। रेंजर संतोष कुमार मठपाल के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने पूरे दिन नदी किनारे सघन निगरानी की और संभावित ठिकानों का निरीक्षण किया। टीम ने नदी किनारे बने कीचड़ वाले इलाकों, छायादार स्थानों और पत्थरों के बीच कई बार तलाश की, ताकि घड़ियाल या मगरमच्छ की गतिविधियों का पता चल सके।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे नदी की ओर न जाएं और अपने बच्चों व मवेशियों को भी किनारे न भटकने दें। विभाग ने कहा कि निगरानी अभियान आगे भी जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर रेस्क्यू टीम को दोबारा सक्रिय किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें