फरीदपुर। भट्टे से ईंटें लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे फरीदपुर थाना क्षेत्र के दलपुरा गांव निवासी राकेश (35) पुत्र कंधई की मौत हो गई। कैंटर का चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
राकेश सिंघाई गांव के भट्ठे पर काम करते थे। शनिवार सुबह करीब पांच बजे वह ट्रॉली में ईंटें भरकर बरेली की ओर जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर फरीदपुर के पास पहुंचते ही पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर ने ट्राॅली में टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद ट्रॉली में भरीं ईंटें सड़क पर फैल गईं। राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही सड़क पर बिखरीं ईंटों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।