फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मामा के घर जा रहे युवक की वैन की टक्कर से मौत

Tue, 03 Mar 2026 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। मामा के घर गमी में खठपुड़ी पहुंचाने बाइक से जा रहे थाना भमोरा के गांव नौगवां ठाकुरान निवासी रोहित मौर्य (20 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रम्पुरा-अलीगंज मार्ग पर परावहाउद्दीनपुर गांव के समीप सोमवार शाम हुए हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने वैन चालक को मौके पर लाने की बात कहकर जमकर हंगामा किया। सीओ आंवला नितिन कुमार व थाना प्रभारी के समझाने पर वह शांत हुए। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रोहित मौर्य की बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव गिदौली में मेहरबान मौर्य के यहां ननिहाल है। मेहरबान मौर्य के भतीजे रिंकू की जनवरी में मृत्यु हो गई थी। रोहित उनके घर गमी में दी जाने वाली खठपुड़ी पहुंचाने बाइक से जा रहे थे। परावहाउद्दीनपुर गांव के समीप सामने से आ रही हरियाणा नंबर की तेज रफ्तार वैन ने ओवरटेक करते हुए सामने से बाइक में टक्कर मार दी।
रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी सतीश कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। इसी दौरान लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। रोहित पुताई करते थे। होली बाद उनकी शादी होनी थी।
विज्ञापन

स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग
ग्राम प्रधान वीरेंद्र शाक्य ने बताया कि उनके गांव के पास आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। कई लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को पत्र लिखा लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे रोकने के लिए उनके गांव पर ब्रेकर बनाने की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें