फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छात्रा को बाइक पर बैठाकर ले जा रहे दूसरे समुदाय के युवक को पकड़ा

Tue, 16 Dec 2025 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। स्नातक की छात्रा को बाइक पर बैठाकर ले जा रहे दूसरे समुदाय के युवक को हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। आरोपी को पुलिस के हवाले करने के साथ ही छात्रा के परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया। परिजन कार्रवाई से इन्कार करके छात्रा को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अनुपम शंखधार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा सोमवार को कॉलेज आई थी। रास्ते में बदायूं के कुंवरगांव निवासी दूसरे समुदाय के युवक ने उसे बाइक पर बैठा लिया। वह उसे एक धर्मस्थल की ओर से ले जा रहा था। पहले से पीछा कर रहे कार्यकर्ताओं ने दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ करने पर आरोपी सकपका गया। उसने छात्रा को अपने समुदाय के धर्मस्थल ले जाने की बात कुबूल की। पूछताछ में पता चला कि युवक छात्रा के कॉलेज में भी नहीं पढ़ता है। कार्यकर्ताओं ने सूचना देकर मौके पर पुलिस बुला ली। पता चला कि युवक व छात्रा इंटरमीडिएट तक साथ पढ़े थे। तभी से वह एक-दूसरे को जानते हैं। अगले महीने छात्रा की शादी भी होने वाली है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे छात्रा के परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद छात्रा को परिजनों के साथ भेज दिया गया। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें