फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शादी का झांसा देकर महिला को ले गया दूसरे समुदाय का युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। शादी का झांसा देकर एक महिला को दूसरे समुदाय का युवक अपने साथ ले गया। पीड़ित ने थाना क्योलड़िया में शनिवार को तहरीर दी है। इस दौरान विहिप कार्यकर्ता भी थाने पर जुटे और मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने दी तहरीर में बताया कि एक नवंबर को वह मजदूरी करने गया। उसकी पत्नी घर में अकेले काम कर रही थी। इसी नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का दूसरे समुदाय का युवक उसे शादी का झांसा देकर ले गया । जब उसने आरोपी से शिकायत की तो उसे धमकी देते हुए भगा दिया। इससे परेशान मजदूर ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दूसरी ओर मामले की जानकारी मिलते ही विहिप के जिलाध्यक्ष बाबूराम, गंगवार, बीर सिंह गंगवार, नंद किशोर, कपिल शर्मा, जितेंद्र सिंह चड्ढा आदि कार्यकर्ताओं ने कोतवाली नवाबगंज पहुंच कर मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष राजबली सिंह ने कहा कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें