बहेड़ी। नदी में नहाने गया एक युवक सोमवार को गहरे कुंड में चला गया, जिसके कारण उसकी असमय मौत हो गई। पुलिस व फायर ब्रिगेड की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला जा सका।
ग्रामीणों ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे की है। गांव धिमरी निवासी मोहन स्वरूप का 19 साल का बेटा महेश कुमार गांव के ही पीछे बह रही नदी में नहाने गया था। बताया जाता है कि नहाने के दौरान वह 20-25 फुट गहरे कुंड में जा गिरा। सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। कोतवाल और फायर स्टेशन प्रभारी योगेश कुमार अपने अधीनस्थों संग मौके पर पहुंचे और युवक की खोजबीन शुरू की। घंटों की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को बरामद किया। संवाद
मृतक के शरीर पर कपड़े और पैरों में मिले जूते
मृतक के शरीर पर कपड़े और पैरों में जूते होने के चलते नहाने जाने की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। ग्रामीणों के बीच तरह तरह की चर्चा है। नदी किनारे बनी पटरी पर बाइक भी खड़ी मिली बताई गई। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि युवक की मौत नदी में डूबने से हुई है। अभी किसी तरह के आप की कोई तहरीर भी नहीं मिली है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। संवाद