फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नाले में गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव नथपुरा में नाले में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। बुधवार की रात 35 वर्षीय अवधेश सक्सेना शराब के नशे में घर के चबूतरे पर लेटा था। किसी समय नींद में वह पास में बने नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह तीन बजे परिजनों ने बाहर जाकर देखा तो युवक दिखाई नहीं दिया तो इधर-उधर देखा तो वह नाले में पड़ा हुआ था। परिवार के लोग सीएचसी ले गए, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

युवक की मौत से उसकी मां गीता देवी और पत्नी रजनी का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक को एक बेटा और एक बेटी है। वह घर में अकेला कमाने वाला था। परिजनों ने उसका बिना पोस्टमाॅर्टम कराए दोपहर में अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें