फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर आ रहे युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत, अनाथ हो गए तीन बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। नवाबगंज क्षेत्र में बाइक से घर लौट रहे एक बाइक सवार को हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया है। राजीव की पत्नी रानी की मौत तीन साल पहले और मां कमलेश की दो माह पहले ही मौत हो चुकी है। भाई सुधीर का रो-रोकर हाल बेहाल है। राजीव के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ज्योरामकरंदपुर गांव के 35 वर्षीय राजीव कुमार पुत्र कृष्ण कुमार उत्तराखंड के सितारगंज में एक मिल में वेल्डिंग का काम करते थे। बुधवार की रात वह अपनी बाइक से गांव लौट रहे थे। वह जैसे ही बरेली- पीलीभीत हाईवे पर विशनुपर गांव के पास पहुंचे। उसी बीच सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। संवाद
आमने-सामने से बाइकें टकराईं, तीन लोग घायल

रामनगर। आंवला-शाहबाद मार्ग पर दो बाइकों में टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। बुधवार शाम लगभग सात बजे अटा फुंदापुर के रूपराम बरसेर से अपने घर बाइक से जा रहे थे। उनकी बाइक बालरपुर चौराहे पर संग्रामपुर के मोरपाल की बाइक से टकरा गई, जिसमें रूपराम व उनकी बाइक पर बैठे जाहिद और मोरपाल तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें