फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रिश्तेदारी से आ रहे थे घर, ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक प्यारेलाल एवं खड़ी भीड़
विज्ञापन
शाही। घर आ रहे ग्रामीण की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना बुधवार की सुबह करीब दस बजे शाही-मिर्जापुर रोड पर हुई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के डूंगरपुर गांव के रहने वाले 48 वर्षीय प्यारेलाल पुत्र झाजन लाल दो दिन पहले सोमवार को अपनी रिश्तेदारी में चचेरे भाई की बाइक से मिलक गए थे।
बुधवार को घर आते समय मिर्जापुर-शाही रोड पर बहगुल नदी का पुल पार करते ही बाइक में पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सड़क पर गिर गई। सड़क पर टकराने से प्यारेलाल के सिर से खून बहने लगा।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया।
बाइक में टक्कर मार कर भाग रहे ट्रैक्टर चालक को राहगीरों ने कुछ दूरी पर पकड़ लिया तो चालक वाहन को छोड़कर खेतों की ओर भाग गया। प्यारेलाल चार भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन

मजदूरी करके जीवनयापन कर रहा था। उनके परिवार में पत्नी सोनम, दो बेटियां व एक पुत्र है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। संवाद

फाइल फोटो मृतक प्यारेलाल एवं खड़ी भीड़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें