फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किशोरी से विवाह की जिद पर अड़ा युवक टावर पर चढ़ा

Sun, 05 Apr 2026 03:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। किशोरी से विवाह की जिद पर अड़े गांव राजपुरकलां निवासी सुनील (24) ने शनिवार शाम कस्बे में मोबाइल टावर पर चढ़कर ड्रामा किया। किशोरी को मौके पर बुलाने की जिद करता रहा। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उतारा।
विज्ञापन

एसआई रूप किशोर ने बताया कि सुनील शाम 5:30 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह मौके पर जुटी भीड़ से किशोरी को मौके पर बुलाने और उससे शादी कराने की जिद पर अड़ गया। उसे समझाकर डेढ़ घंटे बाद किसी तरह उतारा गया। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि युवक का मेडिकल कराया गया है। अधिकारियों से विचार-विमर्श करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
पॉक्सो एक्ट के तहत गया था जेल
पुलिस के मुताबिक, सुनील सात माह पहले किशोरी को बहलाकर साथ ले गया था। किशोरी के पिता ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सवा महीने बाद किशोरी और युवक को गुजरात के जामनगर से पकड़ा था। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कोर्ट ने उसको जेल भेजा था। डेढ़ माह पहले ही उसको जमानत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें