शेरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव बैरमनगर से डीसीएम में रखकर चेहल्लुम के लिए ताजिया ले जा रहा युवक हाईवोल्टेज लाइन की तार की चपेट में आकर झुलस गया। पुलिस ने युवक को अस्पताल भेजा है। वहीं, डीसीएम चालक को हिरासत में लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव बैरमनगर के इमामबाड़े से बहेड़ी के गांव मुड़िया नवीबख्स गांव के ग्रामीण चेहल्लुम के लिए डीसीएम से ताजिया लेकर नगरिया कला मार्ग पर होकर शेरगढ़ आ रहे थे। इस दौरान डीसीएम पर रखा ताजिया हाईवोल्टेज लाइन की तार को छू गया, जिससे डूंगरपुर गांव के नजदीक पीलीभीत के मोहल्ला गौरी निवासी नासिर झुलस गए। डीसीएम के पीछे आ रहे साथियों की सूचना पर आई पुलिस ने देवरनियां निवासी डीसीएम चालक इकरार को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि तार छू जाने से हलका करंट लगा था। घायल की स्थिति में सुधार है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद