फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नाला ढहने से महिला का पैर टूटा, एक दुकानदार भी जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारिश व जलभराव की वजह से शनिवार रात 9:30 बजे हरूनगला में नाले की 20 मीटर दीवार और लिंटर गिर गया। इससे एक महिला का पैर फ्रेक्चर हो गया। हादसे में एक दुकानदार भी जख्मी हुआ है। मिट्टी धंसने से वहां 15-25 फुट गहरा गड्ढा बन गया है। हादसे के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त ग्रीन पार्क निवासी महिला नाले के लिंटर पर खड़ी होकर दुकान से सामान ले रही थी। नाले की दीवार व लिंटर गिरने से महिला भी नाले में गिर गई। क्षेत्रीय लोगों ने उसे बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में उसके पैर में फ्रैक्चर होने का पता चला। हादसे में दुकानदार राम सिंह भी जख्मी हुए हैं। लोगों का कहना है कि नाला जर्जर हालत में है। यहां कई बार हादसे हो चुके हैं। इसका नए सिरे से निर्माण कराया जाए।

सुबह विधायक की कॉल पर जागा नगर निगम
हादसे के तुरंत बाद क्षेत्रीय लोगों ने संबंधित अवर अभियंता को सूचना दे दी थी। इसके बावजूद नगर निगम का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। रविवार को हरूनगला में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कैंट विधायक संजीव कुमार अग्रवाल को लौटते समय नाला धंसने की जानकारी हुई तो उन्होंने मौके से ही नगर आयुक्त को कॉल की। इसके बाद एक्सईएन राजीव कुमार राठी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। जल्द ही नाले को ठीक करने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन


...तो हो जाएगा बड़ा हादसा
हरूनगला की पार्षद गौरी पटेल के प्रतिनिधि राजेश पटेल ने बताया कि नाला काफी पुराना है। बीसलपुर चौराहे से नकटिया नदी तक यह नाला कई बार गिर चुका है। जगह-जगह हादसे हो चुके हैं। हर मानसून में कहीं न कहीं नाले की दीवार टूटकर गिर जाती है। इन मामलों की शिकायत नगर निगम में की गई और कई बार उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया, पर कोई इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। अभी सिर्फ नाला गिर रहा है, अगर नगर निगम नहीं जागा तो नाले से सटी दुकानें और मकान भी गिर सकते हैं। इस इलाके में सब्जी मंडी है और दुकानें भी अधिक है। इस वजह से भीड़ अधिक रहती है। कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें