फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दवा लेने गई महिला से कार सवारों ने की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बच्चे की दवा लेने जा रही महिला से नौ दिन पहले कार सवार आरोपियों ने छेड़छाड़ की। विरोध पर महिला की पिटाई कर दी। महिला के शोर मचाने पर एकत्र हुए राहगीरों को देखकर आरोपी धमकी देकर भाग गए। वारदात के नौ दिन बाद रविवार को पांच आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाना प्रभारी राजेश यादव को बताया कि 23 अगस्त की दोपहर वह अपने डेढ़ साल के बेटे की दवा लेने छावनी स्थित अस्पताल जा रही थी। बीआई बाजार के आगे सफेद रंग की कार से आए उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी सूरज राठौर, राहुल राठौर, मीना देवी तथा दो अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। सूरज व राहुल ने उसको पकड़ लिया। फिर उससे छेड़खानी करने लगे। विरोध पर लात-घूसों से पिटाई कर दी।
शोर सुनकर लोग जुटे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। महिला ने घटना के बाद उसी दिन कैंट थाने में तहरीर दी। पुलिस ने महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। सूत्र बताते हैं कि वह रोज थाने के चक्कर काटती रही। रविवार को पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें