फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेटी का इलाज कराने आई महिला से अस्पताल कर्मी ने की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल के कर्मचारी ने बच्ची का इलाज कराने आई महिला के साथ छेड़खानी की। महिला ने आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। भुता क्षेत्र निवासी दंपती प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में अपनी 15 दिन की बच्ची का इलाज करा रहा है। बच्ची की मां ने प्रेमनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि 10 अक्तूबर की रात वह अस्पताल के बेसमेंट में बने शौचालय में गई थीं। पीछे से अस्पताल में काम करने वाला कर्मचारी दोहना पीतमराय निवासी आसिफ रजा पहुंच गया।
विज्ञापन

आसिफ ने महिला के साथ छेड़खानी की। अश्लील हरकतों का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पति के पहुंचने पर आसिफ जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। प्रेमनगर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें