नवाबगंज। कपड़ा खरीदने आई एक महिला से कस्बे के एक व्यापारी नेता ने अश्लील हरकतें करते हुए उसके गाल पर थप्पड़ मार दिए। महिला के विरोध करने पर व्यापारी के पुत्र ने भी उनकी पिटाई कर डाली। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बे के बाजार रोड स्थित एक व्यापारी नेता की कपड़े की दुकान है। दो दिन पहले थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव की महिला अपने ब्लाउज का कपड़ा खरीदने उनकी दुकान पर आई थी। महिला ने कपड़ा लेकर दौ सौ रुपये व्यापारी नेता को देकर बाकी के रुपये लौटाने को कहा। आरोप है कि व्यापारी नेता ने महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं, जिसके विरोध पर उसे थप्पड़ मार दिया गया। इस दौरान व्यापारी नेता का पुत्र भी आ गया और गाली देते हुए मारपीट की।
महिला का आरोप है कि व्यापारी नेता ने शिकायत करने के नाम पर झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने व्यापारी नेता और उसके पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद