फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसडीएम की गाड़ी के सामने खड़ी हुई महिला

Sun, 09 Feb 2025 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। थाना समाधान दिवस में शिकायत न सुने जाने को लेकर महिला ने एसडीएम फरीदपुर गुलाब चंद्र अग्रहरि की गाड़ी के सामने खड़े होकर हंगामा किया। गाड़ी का दरवाजा खोलने की भी कोशिश की। इस संबंध में फोटो व वीडियो वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को थाना समाधान दिवस में जनसुनवाई के लिए एसडीएम गुलाब चंद्र अग्रहरि पहुंचे थे। जब वह रवाना हो रहे थे उसी दौरान हरेला गांव की राजवती जमीन विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं। एसडीएम को जाता देख वह उनकी गाड़ी के सामने खड़ी हो गईं। सुनवाई के लिए कहा। एसडीएम जब गाड़ी से नहीं उतरे तो राजवती ने दरवाजा खोलने की कोशिश की।
महिला की शिकायत सुने बिना ही एसडीएम चले गए। थाना प्रभारी ने इसके बाद शिकायत सुनी। जांच के निस्तारण का भरोसा देकर महिला को घर भेजा। एसडीएम ने महिला के गाड़ी के सामने खड़े होने की बात से इन्कार किया है। कहा कि लेखपालों की ड्यूटी अन्य कार्यों में थी। इस वजह से वह नहीं आ पाए।
विज्ञापन

नदारद रहे लेखपाल
थाना समाधान दिवस में एसडीएम के उपस्थित होने के बाद भी क्षेत्र के कई लेखपाल यहां नहीं पहुंचे। इस वजह से मौके पर प्रकरणों का निस्तारण ही नहीं हो पाया। रिउना कला गांव के जबर सिंह सहित अन्य शिकायतकर्ता मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें