फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही महिला को खींचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बरेली में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होकर बस से घर लौट रही एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दबंगों ने रोक लिया और बस में घुसकर उसे खींचने की कोशिश की गई। लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। मामले में बृहस्पतिवार को थाना पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ठिरिया सैदपुर गांव के ग्राम प्रधान के पति गया प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बुधवार को डीएम के निर्देश पर बरेली में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम ठिरिया सैदपुर, धिमर गुलड़िया, रघुनाथपुर, चेना आदि गांवों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा समेत अन्य महिलाओं को बस से लेकर गए थे। शाम को प्रधान के पति उन सभी को साथ लेकर बस से वापस लौट रहे थे। वह जैसे ही बस बाइपास मार्ग पर पिंक बूथ पर पहुंचे। उसी बीच एक दबंग ने अपनी हूटर लगी कार बस के आगे लगा दी।
बस के रुकते ही दबंग उसमें चढ़ एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को खींच कर ले जाने लगे। बस में मौजूद ग्राम प्रधान के पति व अन्य लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपी धमकाने लगे। इसी बीच ग्राम प्रधान ने थाने में तैनात कांस्टेबल अतुल कुमार को फोन कर घटना की जानकारी दी। महिलाओं के विरोध पर दबंग उक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नहीं ले जा सके। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इधर, नवाबगंज कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नही है। यदि ऐसा हुआ है तो गलत है। तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें