फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला ठग ने सेल्समैन से 60 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। शातिर महिला ने एक पेट्रोलपंप के सेल्समैन से शुक्रवार को सात बार में 60 हजार रुपये ऐंठ लिए, जब सेल्समैन ने और रुपये देने से मना किया तो उनका फोटो वायरल कर धमकी देने लगी। घटना की तहरीर सेल्समैन ने सोमवार को थाना नवाबगंज में दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सहोदरनगला गांव के एक ग्रामीण परमानंद कस्बे के बाइपास मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन हैं। उनका आरोप है कि उनके फोन पर एक महिला ने फोन पर बातचीत की। कुछ देर बाद बताया कि वह उसके बताए गए बैंक खाते में रुपये डाल दे वरना उनका उनका वीडियो वायरल कर रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी, जिससे परेशान सेल्समैन ने सात बार में 60 हजार रुपये भेज दिए। अब महिला और रुपये की मांग कर रही है, जिससे परेशान सेल्समैन ने थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच जारी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें