फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पैदल जा रहे ग्रामीण को वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। चौराहे से घर जा रहे ग्रामीण को रविवार शाम अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे उनकी उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव ललितपुर निवासी संजीव कुमार ने बताया कि रविवार शाम उनका 47 वर्षीय भाई राजीव कुमार चाड़पुर चौराहे से घर आ रहा था कि बरेली की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

इससे राजीव घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन राजीव को घर ले गए। हालत बिगड़ने पर परिजन राजीव को लेकर सीएचसी मझगवां पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालात गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर किया। इलाज को ले जाते समय रास्ते में राजीव ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


एसएचओ भमोरा राजकुमार शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमाॅर्टम को भेजा गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। राजीव के परिवार में एक बेटा, दो बेटी हैं। पत्नी प्रीति का रो-रोकर हाल
विज्ञापन

बेहाल है। संवाद

सड़क हादसे में पूर्व प्रधान की मौत
नवाबगंज। बाजार से सामान खरीदकर वापस लौट रहे बाइकसवार पूर्व प्रधान को शनिवार रात एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के गांव बरौर के मजरा बरौरा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी 46 वर्षीय कृष्ण पाल चौधरी पूर्व में यहां के प्रधान रह चुके हैं। शनिवार की देर रात कृष्ण पाल बाइक से कुछ सामान लेने के लिए बरौर की बाजार में गए थे। लौटते समय रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में कृष्ण पाल की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के बाद मृतक की पत्नी लज्जा देवी, पुत्री एंजेल पटेल, पुत्र प्रथम पटेल, भाई दिनेश पाल सिंह और विजयपाल सिंह का रो-रोकर हाल बेहाल था। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर मिली नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें