फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पूर्णागिरि जा रहे एटा के श्रद्धालुओं की वैन को ट्रक ने टक्कर मारी, आठ घायल

Thu, 02 Apr 2026 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पूर्णागिरि माता के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की वैन को बुधवार रात 11 बजे लाल फाटक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वैन चालक समेत आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलाें में पति-पत्नी, 15 साल की किशोरी, दो साल की बच्ची और एक साल का बच्चा शामिल है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मय ट्रक मौके से भागने में कामयाब हो गया।
एटा के थाना बागवाला के गांव नरौरी निवासी अजय कुमार ने बताया कि उनके साले सरजेश के एक साल के बेटे का मुंडन कराने के लिए वह वैन से बुधवार शाम पूर्णागिरि धाम के लिए निकले थे। वैन में उनकी पत्नी बेलवती, भाई की 15 वर्षीय बेटी कोमल, सरजेश की दो साल की बेटी जाश्वीन और उनका दोस्त बहादुर भी थे।
विज्ञापन

रात 11 बजे वैन बरेली में लाल फाटक के पास पहुंची थी तभी बरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वैन सवार सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने उनको अस्पताल पहुंचाया। वैन चालक और बहादुर की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें