फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धान भरी ट्राॅली हुई खराब, सड़क जाम

विज्ञापन
रोड़ पर खड़ी ट्राली से लगा जाम
विज्ञापन
मीरगंज। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में धनेटा रेलवे फाटक के पास धान भरी ट्राॅली के खराब होने से सड़क पर जाम लग गया। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रॉली को हटाया गया, तब लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


लोगों के अनुसार मंगलवार दोपहर 12 बजे बरेली दिशा से एक ट्रैक्टर-ट्राॅली धान भरकर शीशगढ़ दिशा को जा रही थी। तभी फाटक पार करते ही ट्राली का कुंडा टूट गया, जिससे ट्राली बीच रोड पर गिर गई। जिससे दोनों ओर एक किमी तक जाम लग गया। इस दौरान बार बार रेलवे फाटक बंद हो रहा था। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। डेढ़ घंटे बाद क्रेन मंगाकर ट्राॅली को हटाया गया। इसके बाद जाम खुल सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें