फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अलाव तापते समय सफाईकर्मी के सिर में गोली लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/बिथरी चैनपुर। बिथरी थाना क्षेत्र में मैच खेलने के बाद रात में साथियों संग अलाव ताप रहे सफाईकर्मी युवक के सिर में गोली धंस गई। इसकी जानकारी तब हुई जब दूसरे अस्पताल में रेफर कर सिर से गोली निकाली गई। घटना को लेकर रहस्य और परिवार की चुप्पी बरकरार है। पुलिस ने साथ बैठे दोस्तों में से दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन

रामनगर गांव निवासी सोनू (19) सफाईकर्मी के तौर पर काम करता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बॉलीवॉल खेलने के बाद सोमवार रात साथियों के संग वह ग्राउंड में ही अलाव पर हाथ सेंक रहा था। वह चीखकर गिर पड़ा। साथियों ने इसे दौरा समझकर उसे पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत नाजुक बताकर इलाज से इन्कार कर दिया गया। कुछ देर में उसके परिजन भी पहुंच गए।
ये सभी लोग सोनू को बारादरी थाना क्षेत्र के एक निजी मेडिकल कॉलेज रेफर करा ले गए। वहां एक्सरे से पता लगा कि सोनू के सिर में गोली घुसी है। ऑपरेशन से यह गोली निकाली गई। हालांकि सोनू की हालत अभी नाजुक बनी है।
विज्ञापन

सीओ हाईवे नीलेश मिश्र ने बताया कि इस घटना में अभी तक पीड़ित परिवार ने बिथरी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस घटना के दौरान मौजूद रहे लोगों से पूछताछ व मामले की जांच कर रही है। गोली किसने चलाई, घटना की क्या वजह रही? जैसे सवालों का जवाब तलाशा जा रहा है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें