फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कोचिंग जा रही छात्रा से सरेराह छेड़खानी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांधीपुरम फेस टू में शनिवार शाम कोचिंग जा रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने वाले दूधिये मुसब्बिर को 36 घंटे में ही मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उस पर आर्म्स एक्ट का एक और मुकदमा भी दर्ज किया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

इज्जतनगर निवासी छात्रा शनिवार दोपहर बाद स्कूल ड्रेस में कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी। जैसे ही वह गांधीनगर फेस टू में गद्दे वाली गली में पहुंची, तभी पीछे से बाइक सवार शोहदा आ गया। शोहदे ने कुछ दूर जाकर बाइक मोड़ ली। फिर उसने छात्रा से छेड़खानी की और भद्दी टिप्पणी करके चला गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में शोहदे की हरकत कैद हो गई। घर पहुंचकर छात्रा ने शोहदे की इस हरकत के बारे में परिजनों को बताया। शनिवार देर रात परिजन क्षेत्रवासियों के साथ इज्जतनगर थाने पहुंचे और तहरीर दी। इज्जतनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शोहदे की तलाश शुरू कर दी।
मामला एसएसपी अनुराग आर्य की जानकारी में आया तो उन्होंने इज्जतनगर पुलिस के साथ ही एसओजी भी लगा दी। तीन पुलिस टीमें आरोपी की पहचान में जुट गईं। फुटेज से शोहदे को चिह्नित कर लिया गया। पता लगा कि आरोपी का नाम मुसब्बिर है और वह इज्जतनगर के ही मठ कमल नयनपुर का निवासी है। वह दूध बेचता है और उसकी आम शोहरत ठीक नहीं है। आरोपी की तलाश करते हुए टीम कर्मचारी नगर चौकी क्षेत्र में कश्मीरी कोठी के पीछे बाग में पहुंची। वहां आरोपी मिल गया। उसने भागते हुए बचने की कोशिश में पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लग गई। इसके बाद आरोपी को दबोच लिया गया। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने आरोपी को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

वर्जन
शोहदे की हरकत वीडियो में स्पष्ट दिख रही है। पुलिस के साथ एसओजी को भी लगाया गया था। घेराबंदी होने पर आरोपी ने पुलिस पर भी फायरिंग की। उसके पास से तमंचा बरामद किया गया है। एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें