फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: दुष्कर्म के बाद गोली मारने का आरोप... फुटेज में कार दिखी न हमलावर; महिला की कहानी में विरोधाभास

Mon, 31 Mar 2025 05:34 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

गोली लगने से घायल महिला की कहानी में काफी झोल है। उसने कार में दुष्कर्म के बाद गोली मारने का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में न कार दिखी और न ही हमलावर। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के गांधी उद्यान से डूडा कार्यालय रोड पर शनिवार रात कार में दुष्कर्म और फिर गोली मारकर हत्या की कोशिश के सनसनीखेज आरोप लगाने वाली महिला के बयान व रिपोर्ट का मजमून मौके व हालात से मेल नहीं खा रहा। अब तक की जांच में आरोपों को साबित करने वाला कोई भी तथ्यात्मक साक्ष्य पुलिस को नहीं मिल सका है। महिला के बयानों में काफी विरोधाभास है, ऐसे में जल्द ही चौंकाने वाला खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन


महिला ने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि तीन सौ बेड अस्पताल के पास से उसे काले रंग की कार में बैठाकर ले जाया गया। आरोपी उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म करते रहे और फिर डूडा दफ्तर के पास कार से उतारकर गोली मार दी। महिला के बताए समय के आधार पर कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने इन सभी स्थानों के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसमें काले रंग की कोई कार दिखाई ही नहीं दी। महिला टेंपो में बैठती व उतरती जरूर दिखाई दे रही है। हालांकि जिस जगह घटना हुई, वहां आसपास किसी सीसीटीवी कैमरे की लोकेशन नहीं है। यह भी पुष्ट हुआ है कि महिला ने सीसीटीवी कैमरों से बचने की कोशिश की है।

शाम की घटना, रात में दी सूचना
महिला की कहानी में काफी झोल है। रिपोर्ट में जिक्र है कि घटना शाम 5:30 पांच बजे हुई। जबकि कोतवाली पुलिस को महिला रात में घायल अवस्था में पड़ी मिली। इतनी देर तक महिला कहां थी, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस कड़ियां जोड़ने में लगी हुई है। महिला पति से अलग रहती है। ऐसे में वह कहां और क्या काम करती है, परिवार का खर्चा कैसे चलाती है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: गोली लगने से घायल महिला ने पांच लोगों पर कराई रिपोर्ट, कार में दुष्कर्म और हत्या की कोशिश का आरोप

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि महिला के बयान व उसकी रिश्तेदार की ओर से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार में पांच लोग होने की बात बताई है जिनमें से तीन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस के साथ ही एसओजी व सर्विलांस टीम लगाई गई है, अभी तक फुटेज में इस तरह की कार नहीं मिली है। अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। महिला की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

कोर्ट में लिया था मेयर का नाम
वर्ष 2022 में इस महिला ने कोतवाली में अज्ञात कार सवार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को भी उसने अज्ञात लोगों द्वारा घटना करने का बयान दिया। पुलिस जब उसको 164 के बयान दर्ज कराने कोर्ट ले गई तो वहां उसने महापैर उमेश गौतम का नाम लेकर चौंका दिया। महिला ने बताया कि वह मेयर कार्यालय में काम करती थी। जब रामपुर गार्डन दवा लेने जा रही थी, तभी महापौर, उनके ड्राइवर व एक अन्य जिसे यह लोग जज कहकर संबोधित कर रहे थे, इन लोगों ने उसे चलती कार में खींच लिया और दुष्कर्म किया। 

ये भी पढ़ें- बदायूं में मुस्कान की हत्या: नौटंकी में डांस देख आया रिजवान का दिल... दूसरी शादी की, इस जिद पर दी दर्दनाक मौत

पुलिस ने जब सीसीटीवी खंगाले और महिला के विरोधाभासी बयान की पड़ताल की तो उस वक्त कहानी झूठी निकली थी। इसके बाद महिला भी नाटकीय घटनाक्रम के तहत कोतवाली पहुंची थी और मेयर के खिलाफ लगाए आरोप को वापस ले लिया था। उसका कहना था कि किसी के बहकावे में उसने ऐसा कर दिया था। उस समय पुलिस ने महिला के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराने की रिपोर्ट कोर्ट में भेजी थी, हालांकि महिला जेल जाने से बच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें