फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल फाटक पर तेज रफ्तार कार ने किशोर को रौंदा, मौत

विज्ञापन
गुलाम मोहम्मद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

शादी में बग्गी चलाने वाले के बेटे के साथ हुआ हादसा

बरेली। लाल फाटक पर गुरुवार रात तेज रफ्तार कार ने एक किशोर को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि कार चलाने वाला नशे की हालत में था।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के उड़ला जागीर गांव निवासी मोहम्मद उमर शादी समारोह में घोड़ा बग्गी चलाने का काम करते हैं। गुरुवार रात वह अपने 17 साल के बेटे गुलाम मोहम्मद के साथ लाल फाटक पर बग्गी लेकर शादी में आए थे। बरात के दौरान गुलाम मोहम्मद सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान एक युवक तेज रफ्तार से कार लेकर आया और गुलाम मोहम्मद को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गुलाम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइव कर रहा शख्स कार लेकर तेजी से भागा मगर रेलवे फाटक बंद होने से कार फंस गई। तब वह कार को वहीं छोड़कर भाग निकला। कैंट पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें