फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रामनगर-पाटलिपुत्र के बीच तीन-तीन फेरे लगाएगी पूजा विशेष ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगी ठहराव

Mon, 02 Nov 2026 10:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रेलवे ने रामनगर से बिहार के पाटलिपुत्र के बीच पूजा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सात नवंबर से तीन-तीन फेरों के लिए चलेगी। इसका लाभ बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर और गोरखपुर समेत कई स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने उत्तराखंड के रामनगर से बिहार के पाटलिपुत्र के बीच तीन-तीन फेरों के लिए पूजा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें 16 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। सात नवंबर से शुरू होने वाली इस विशेष ट्रेन का लाभ बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर, गोरखपुर समेत रास्ते के कई स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन के अनुसार, 05080 रामनगर-पाटलिपुत्र विशेष ट्रेन सात, 14 और 21 नवंबर को रामनगर से सुबह 5:50 बजे रवाना होगी। भोजीपुरा जंक्शन पर 10:15 बजे और पीलीभीत में 11:10 बजे इसका ठहराव होगा। इसके बाद ट्रेन पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, पडरौना, थावे, गोपालगंज होते हुए अगले दिन सुबह 7:35 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

05079 पाटलिपुत्र-रामनगर विशेष ट्रेन आठ, 15 और 22 नवंबर को सुबह 9:45 बजे पाटलिपुत्र से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:35 बजे भोजीपुरा जंक्शन पहुंचेगी। बहेड़ी से सुबह 8:02 बजे, किच्छा से 8:32 बजे और लालकुआं से 9:15 बजे रवाना होकर बाजपुर व काशीपुर होते हुए दोपहर 12:35 बजे रामनगर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें