फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेमिका से शादी के चक्कर में फौजी ने की थी पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाषनगर में पत्नी की हत्या करने के आरोपी फौजी भारत सिंह ने हत्या की वजह पत्नी की हठधर्मिता बताई। इंस्पेक्टर जेल में उसके बयान दर्ज करने पहुंचे तो आरोपी ने बताया कि पत्नी मायके वालों से ज्यादा तालमेल रखती थी, उसकी बात नहीं मानती थी। हालांकि पुलिस की जांच में पता लगा है कि प्रेमिका से शादी की खातिर उसने पत्नी की हत्या की है।
विज्ञापन

20 अप्रैल को सैन्यकर्मी भारत सिंह यादव ने सुभाषनगर की वैष्णो धाम कॉलोनी स्थित अपने घर आकर पत्नी गीता यादव की गला दबाकर हत्या कर दी थी। उस वक्त घर में कोई नहीं था। शाम को जब पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि छतरी और टोपी लगाकर भारत सिंह ने ही घर आकर पत्नी की हत्या की थी। आरोपी ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। बृहस्पतिवार को सुभाषनगर इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन ने जिला जेल जाकर उसके बयान दर्ज किए।
दो महीने बाद होता सेवानिवृत्त, मिलते कई लाख रुपये
इंस्पेक्टर नैन के मुताबिक, जांच में पता लगा है कि आरोपी भारत सिंह का उसके ही जिले बदायूं की एक युवती से प्रेम प्रसंग है। भारत सिंह उसे कई साल से नोएडा में कमरा लेकर रख रहा है। युवती नोएडा में ही जॉब कर रही है। छुट्टी लेकर वह जब भी आता था तो नोएडा में प्रेमिका के पास ही रहता था। पुलिस ने सेना मुख्यालय से संपर्क किया तो पता लगा कि भारत सिंह दो महीने बाद ही रिटायरमेंट ले रहा था। उसे सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में कई लाख रुपये मिलने थे। पुलिस के मुताबिक, गीता की हत्या कर वह प्रेमिका के साथ रहने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें