फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः सिंगापुर से लौटे युवक का लिया सैंपल

विज्ञापन
सोशल मीडिया: कोरोना और जीवन का हाइवे - फोटो : social media
विज्ञापन

संक्रमण के नहीं थे लक्षण, लेकिन शासन से जारी सूची में दर्ज था युवक का नाम
विज्ञापन

युवक ने जिला अस्पताल से की भागने की कोशिश, टीम ने आइसोलेशन वार्ड भेजा

बरेली। कोरोना को आपदा घोषित किए जाने के बाद पूरा देश हाई अलर्ट पर है। स्वास्थ्य विभाग विदेशों से लौटे प्रत्येक यात्री की स्क्रीनिंग में जुटा हुआ है। मंगलवार को जिला अस्पताल में सिंगापुर से लौटे एक युवक का सैंपल लिया गया। हालांकि, युवक में कोरोना के लक्षण नहीं थे, मगर शासन से जारी संदिग्ध व्यक्तिओं की सूची में युवक का नाम दर्ज है। सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बरेली निवासी 32 वर्षीय युवक पिछले दिनों सिंगापुर घूमने गया था, जो करीब सात दिन पहले लौटा है। उसे बुखार, जुकाम, नजला या खांसी आदि की कोई शिकायत नहीं थी। ऐसे में मंगलवार की दोपहर वह जिला अस्पताल पहुंचा। शासन की ओर से संदिग्धों की जारी सूची खंगाली गई तो युवक का नाम पता उसमें दर्ज था। इस पर जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। हालांकि, युवक में कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षण नहीं थे, लेकिन एहतियात के तौर पर उसका सैंपल लेने की बारी आई तो युवक भागने की कोशिश करने लगा। टीम की मुस्तैदी के चलते उसे पकड़ लिया गया और वार्ड ले जाकर उसका सैंपल लिया गया। साथ ही, आइसोलेशन वार्ड में उसे रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें