फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कासगंज के बदमाश ने किया था एटा की किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिटी रेलवे स्टेशन के पास 27 मार्च को एटा की 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी चंद्रकेश (35) को 32 दिन बाद जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। वह कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र के नगरिया मानपुर का रहने वाला है। फिलहाल, वह टनकपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खच्चपुरा में बिसातखाने की दुकान चलाता है। जब उसे पकड़ा गया तो वह वही गुलाबी शर्ट पहने था, जिसे पहनकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि आठ टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थीं। कई संदिग्धों से पूछताछ की गई। बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, टनकपुर व कासगंज स्टेशन के 24 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जंक्शन व टनकपुर स्टेशन पर एक संदिग्ध दिखा, लेकिन फुटेज काफी धुंधली थी। टनकपुर स्टेशन के बाहर एक ई-रिक्शा चालक ने फुटेज देखकर आरोपी की पहचान चंद्रकेश के रूप में की। बताया कि वह कहीं बाहर से आकर टनकपुर में ही रहता है।
एएसपी जीआरपी के मुताबिक, मंगलवार रात बरेली जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर पांच के आखिरी छोर से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। वह मंगलवार को भी अन्य घटना को अंजाम देने के लिए जंक्शन पहुंचा था। उसने 22 अप्रैल की रात रामगंगा स्टेशन पर चलती ट्रेन में महिला की चेन लूटने की वारदात भी कबूल की है। उसके पास से 19,300 रुपये भी बरामद हुए हैं। संवाद
विज्ञापन

गुलाबी शर्ट पहनकर करता था वारदात
एसपी के मुताबिक, चंद्रकेश किशोरावस्था से अपराध करने लगा था। कासगंज में तीन मामलों में जेल जाने के बाद वह उत्तराखंड के टनकपुर में आकर बस गया। उसने बताया कि कासगंज छोड़ने के बाद से वह रेल अपराध में सक्रिय हो गया। अपराध वारदातों के दौरान वह गुलाबी शर्ट ही पहनता था। खुलासा करने वाली टीम को 20 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।

आरोपी की हैं दो पत्नियां, जुआ खेलने का है शौकीन
एसपी ने बताया कि आरोपी की दो पत्नियां हैं। उसकी पहली पत्नी से छह संतान हैं। बाद में उसके एक और महिला से संबंध हो गए थे और वह गर्भवती हो गई। पंचायत के फैसले के मुताबिक उसने उस महिला से भी शादी कर ली। दूसरी पत्नी से उसकी तीन संतान हैं। वह नेपाल के कसीनो में जुुआ खेलने जाता है। रुपये जुटाने के लिए वह लूटपाट करता है।
किशोरी ने की आरोपी की पहचान
एसपी के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी चंद्रकेश ने बताया कि 27 मार्च को वह लूट व चोरी के इरादे से ही ट्रेन में चढ़ा था। इस दौरान किशोरी को देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई। वह भीड़ के साथ धक्का देकर जानबूझकर उसे आगे ले गया और घटना करके भाग गया। एसपी ने बताया कि किशोरी ने भी आरोपी की पहचान कर ली है। इसके बाद उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें