फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन दिन आंधी और बारिश का यलो अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चिलचिलाती गर्मी में राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से एक से तीन मई तक आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बादल छाए रहने के साथ तेज हवा चलने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। बुधवार से ही इसका असर दिखने लगा है। दिनभर बादल छाए रहने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक मौसम में इसी तरह के बदलाव की संभावना जताई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.9 व न्यूनतम तापमान 23.9 दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं। संवाद
विज्ञापन

मौसम अपडेट

35.9

23.9

सूर्याेदय : 5:32

सूर्यास्त : 6:46

बादल छाए रहेंगे। तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें